विदेश में सस्ते में होगी MBA, भारत के इस पड़ोसी देश में लेना होगा एडमिशन, टॉप यूनिवर्सिटी भी जानें
नई दिल्ली: 'मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन' (MBA) की डिग्री आज के कॉर्पोरेट वर्ल्ड में सफलता की कुंजी मानी जाती है। भारत में कई स्टूडेंट्स हर साल CAT का एग्जाम देते हैं, ताकि वे देश के शीर्ष IIMs और अन्य मैनेजमेंट कॉलेजों में एडमिशन ले सकें। हालांकि, कुछ स्टूडेंट्स ऐसे भी हैं जो विदेश में MBA करने का सपना देखते हैं, और उनके लिए मलेशिया एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। मलेशिया में MBA की डिग्री अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा जैसे पश्चिमी देशों की तुलना में काफी किफायती दरों पर मिलती है, साथ ही यहां से डिग्री लेने वाले स्टूडेंट्स को प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी के बेहतरीन अवसर भी मिलते हैं।
मलेशिया में MBA का खर्च
मलेशिया में MBA की पढ़ाई बहुत किफायती है। यदि आप सरकारी विश्वविद्यालय में एडमिशन लेते हैं, तो आपकी सालाना फीस 9,000 रिंगिट (लगभग 2 लाख रुपये) से लेकर 60,000 रिंगिट (13 लाख रु...










