दुबई-अबू धाबी में मिलेगी जॉब, UAE जाने से पहले जानें आपके लिए बेस्ट वर्क वीजा कौन सा है
नई दिल्ली, 5 दिसंबर: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) हर साल दुनियाभर से लाखों वर्कर्स को अपनी ओर आकर्षित करता है। दुबई, अबू धाबी और शारजाह जैसे शहरों में भारतीयों की अच्छी खासी संख्या काम कर रही है। अगर आप भी UAE में जॉब करने का सपना देख रहे हैं, तो यहां मिलने वाले अलग-अलग वर्क वीजा के बारे में जानना बेहद जरूरी है।
UAE में वर्क वीजा मुख्य रूप से चार प्रकार के हैं, जिनमें से आप अपनी जरूरत और योग्यता के अनुसार चुन सकते हैं।
1. एंप्लॉयमेंट वीजा:ज्यादातर विदेशी वर्कर्स के लिए यह वीजा उपयुक्त है। यह दो साल के लिए जारी होता है और वर्कर उसी कंपनी में काम कर सकता है, जो उसे स्पॉन्सर कर रही है। घरेलू वर्कर्स जैसे हाउसकीपर, ड्राइवर और देखभाल करने वालों के लिए अलग कैटेगरी भी है।
2. गोल्डन वीजा:2019 में लॉन्च किए गए गोल्डन वीजा की अवधि पांच से 10 साल होती है। यह वीजा लंबी अवधि तक UAE में रहने वाले न...










