CUET PG 2026 में बड़ा बदलाव: अब कैंडिडेट केवल 2 एग्जाम सिटी चुन सकेंगे
नई दिल्ली: केंद्रीय विश्वविद्यालयों समेत उच्च शिक्षा संस्थानों के पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाला कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET PG) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बार एग्जाम सिटी के लिए बड़ा बदलाव किया गया है।
सिर्फ 2 एग्जाम सिटी का विकल्प
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कैंडिडेट्स को उनके मौजूदा और परमानेंट एड्रेस के आधार पर अधिकतम 2 शहरों तक ही परीक्षा देने का विकल्प दिया है। NTA का कहना है कि कैंडिडेट के द्वारा चुनी गई दो सिटी में से किसी एक में सेंटर अलॉट करने की पूरी कोशिश की जाएगी। अगर दोनों सिटी में सेंटर अलॉट न हो पाए, तो भी उम्मीदवार को ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ेगा।
आवेदन और महत्वपूर्ण निर्देश
कैंडिडेट्स 14 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
केवल एक फॉर्म ही भरना होगा। अधिक फॉर्म भरने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
...









