यूरोप में MBBS का सपना: जानिए टॉप-5 मेडिकल यूनिवर्सिटी और पढ़ाई का खर्च
नई दिल्ली। भारत में डॉक्टर बनने की चाह रखने वाले छात्रों की संख्या हर साल बढ़ती जा रही है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि NEET-UG परीक्षा में हर वर्ष 20 लाख से अधिक छात्र शामिल होते हैं। लेकिन सीमित मेडिकल सीटों के कारण हजारों योग्य छात्र देश में प्रवेश नहीं ले पाते और उन्हें विदेश का रुख करना पड़ता है। ऐसे छात्रों के लिए यूरोप एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभरा है, जहां विश्वस्तरीय शिक्षा, आधुनिक रिसर्च और उच्च स्तरीय क्लिनिकल ट्रेनिंग उपलब्ध है।
यदि आप भी यूरोप में MBBS करने की योजना बना रहे हैं, तो यहां हम आपको यूरोप की टॉप-5 मेडिकल यूनिवर्सिटीज और उनकी फीस की पूरी जानकारी दे रहे हैं—
ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी (ब्रिटेन)
क्यूएस यूनिवर्सिटी रैंकिंग के अनुसार, ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी यूरोप में मेडिकल शिक्षा के लिए नंबर-1 संस्थान है। यहां 6 साल में MBBS डिग्री पूरी होती है, जिसमें पहल...










