UGC NET दिसंबर 2025: 80 विषयों की परीक्षा 31 दिसंबर से, डाउनलोड करें डेटशीट
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट (UGC NET) दिसंबर 2025 सत्र के लिए सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल जारी कर दिया है। यह राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा 31 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 7 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा 80 से अधिक विषयों के लिए दो शिफ्टों में आयोजित होगी।
परीक्षा शिफ्ट विवरण:
पहली शिफ्ट: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक
उम्मीदवार अपने विषय और शिफ्ट की जानकारी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
डेटशीट डाउनलोड करने का तरीका:
एनटीए यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
होमपेज पर ‘Subject-wise Schedule of UGC-NET December 2025 examination – reg.’ लिंक पर क्लिक करें।
स्क्रीन पर दिखाई देने वाले पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
अपना विषय और शिफ्ट चेक करें और पीडीएफ...










