Wednesday, August 12

Education

बिहार पुलिस SI परीक्षा 2025: आज जारी होंगे एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड
Education

बिहार पुलिस SI परीक्षा 2025: आज जारी होंगे एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

    बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा 2025 में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों के लिए अहम खबर है। बिहार पुलिस अवर सेवा चयन आयोग (BPSSC) आज, 30 दिसंबर 2025 से दरोगा भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड (E-Admit Card) जारी कर रहा है। जिन अभ्यर्थियों ने 1799 पदों के लिए आवेदन किया है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।   एडमिट कार्ड डाउनलोड किए बिना उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।   कब होगी बिहार पुलिस SI परीक्षा?   बिहार सरकार के गृह विभाग के तहत पुलिस अवर निरीक्षक की प्रारंभिक लिखित परीक्षा 18 जनवरी 2026 (रविवार) और 21 जनवरी 2026 (बुधवार) को आयोजित की जाएगी।   परीक्षा दोनों दिनों में दो पालियों में होगी—   पहली पाली: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक दूसरी पाली: दो...
विदेश नौकरी के लिए एजेंट की जरूरत नहीं, सरकार के इस पोर्टल पर खुद ढूंढें सुरक्षित जॉब
Education

विदेश नौकरी के लिए एजेंट की जरूरत नहीं, सरकार के इस पोर्टल पर खुद ढूंढें सुरक्षित जॉब

    नई दिल्ली। विदेश में नौकरी का सपना देखने वाले लाखों भारतीयों के लिए एक राहत भरी खबर है। अब जॉब के नाम पर धोखाधड़ी से बचने और एजेंटों के चक्कर में फंसने की जरूरत नहीं है। भारत सरकार ने एक ऐसा आधिकारिक और सुरक्षित पोर्टल तैयार किया है, जहां इच्छुक उम्मीदवार खुद ही विदेश में नौकरी ढूंढ सकते हैं और सीधे आवेदन भी कर सकते हैं।   दरअसल, कंबोडिया, म्यांमार, लाओस जैसे देशों में भारतीयों के साथ जॉब के नाम पर ठगी और जबरन बंधक बनाए जाने की कई घटनाएं सामने आने के बाद सरकार अलर्ट हुई है। इसी को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने ई-माइग्रेट (E-Migrate) पोर्टल को मजबूत किया है।   क्या है ई-माइग्रेट पोर्टल?   ई-माइग्रेट पोर्टल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की पहल है। इसका उद्देश्य विदेश जाने वाले भारतीय श्रमिकों और प्रोफेशनल्स को धोखाधड़ी, शोषण और फर्जी एजेंटों से बचाना है। &...
अमेरिका के 5 मेडिकल कॉलेज, जहां बिना ट्यूशन फीस के बन सकते हैं डॉक्टर, लेकिन शर्तें जानना जरूरी
Education

अमेरिका के 5 मेडिकल कॉलेज, जहां बिना ट्यूशन फीस के बन सकते हैं डॉक्टर, लेकिन शर्तें जानना जरूरी

    अमेरिका में डॉक्टर बनने का सपना लाखों छात्रों का होता है, लेकिन मेडिकल एजुकेशन की ऊंची फीस इस सपने के आड़े आ जाती है। वर्ष 2025 में अमेरिका के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (MD) कोर्स की औसत फीस करीब 2.40 करोड़ रुपये, जबकि निजी कॉलेजों में यह 3 करोड़ रुपये से अधिक तक पहुंच चुकी है।   हालांकि, राहत की बात यह है कि अमेरिका में कुछ ऐसे प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज भी हैं, जहां ट्यूशन फीस बिल्कुल नहीं ली जाती। ये संस्थान विशेष शर्तों और स्कॉलरशिप मॉडल के तहत छात्रों को पढ़ाई का अवसर देते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही अमेरिका के 5 प्रमुख मेडिकल कॉलेजों के बारे में।     एफ. एडवर्ड हेबर्ट स्कूल ऑफ मेडिसिन, मैरीलैंड   मैरीलैंड स्थित यूनिफॉर्म्ड सर्विसेज यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के अंतर्गत आने वाले इस मेडिकल कॉलेज में MD कोर्स के लिए कोई ट्य...
पाकिस्तान का शिक्षा तंत्र ICU में, शिक्षक पर FIR और स्कूलों की बिक्री से उजड़ता भविष्य
Education

पाकिस्तान का शिक्षा तंत्र ICU में, शिक्षक पर FIR और स्कूलों की बिक्री से उजड़ता भविष्य

    आर्थिक बदहाली से जूझ रहे पाकिस्तान में अब शिक्षा व्यवस्था भी दम तोड़ती नजर आ रही है। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि देश का एजुकेशन सिस्टम मानो आईसीयू में पहुंच गया है और आखिरी सांसे गिन रहा है। बड़े पैमाने पर स्कूलों का बंद होना, शिक्षकों पर FIR, निजीकरण की आंधी और करोड़ों बच्चों का शिक्षा से बाहर हो जाना—ये सब संकेत दे रहे हैं कि पाकिस्तान का भविष्य अंधकार की ओर बढ़ रहा है।   पंजाब में सबसे भयावह हालात   पाकिस्तान के सबसे बड़े प्रांत पंजाब में स्थिति सबसे ज्यादा चिंताजनक बताई जा रही है। एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2025 शिक्षा क्षेत्र के लिए अब तक का सबसे चुनौतीपूर्ण साल साबित हुआ है। शिक्षक संगठनों और शिक्षाविदों का कहना है कि सरकार की नीतिगत अनिश्चितता, लगातार विरोध प्रदर्शन और आक्रामक निजीकरण ने शिक्षा तंत्र को लगभग पंगु बना दिया है। &n...
ऑस्ट्रेलिया में मैकेनिकल इंजीनियर्स की जबरदस्त मांग, लाखों के पैकेज और आसान पीआर का मौका
Education

ऑस्ट्रेलिया में मैकेनिकल इंजीनियर्स की जबरदस्त मांग, लाखों के पैकेज और आसान पीआर का मौका

  मैकेनिकल इंजीनियरिंग को भले ही कुछ लोग पारंपरिक क्षेत्र मानते हों, लेकिन ऑस्ट्रेलिया जैसे विकसित देश में यह आज भी सबसे अधिक मांग वाले प्रोफेशन में शामिल है। खनन, इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर के तेजी से विस्तार के चलते ऑस्ट्रेलिया में मैकेनिकल इंजीनियर्स की भारी कमी देखी जा रही है। यही वजह है कि ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने इस प्रोफेशन को अपनी स्किल ऑक्यूपेशन लिस्ट (SOL) और प्रायोरिटी माइग्रेशन स्किल ऑक्यूपेशन लिस्ट (PMSOL) में शामिल किया है।   भारतीय छात्रों के लिए सुनहरा अवसर   ऑस्ट्रेलिया को उच्च शिक्षा के लिए दुनिया के सर्वश्रेष्ठ देशों में गिना जाता है। यहां की यूनिवर्सिटीज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त हैं और पढ़ाई के साथ-साथ इंडस्ट्री एक्सपोजर भी मिलता है। मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने वाले विदेशी छात्रों को यहां पढ़ाई पूरी करने के बा...
1 जनवरी से BRICS की कमान संभालेगा भारत, जानिए क्या है यह संगठन और क्यों है दुनिया के लिए अहम
Education

1 जनवरी से BRICS की कमान संभालेगा भारत, जानिए क्या है यह संगठन और क्यों है दुनिया के लिए अहम

  भारत 1 जनवरी 2026 से उभरती अर्थव्यवस्थाओं के शक्तिशाली समूह BRICS की अध्यक्षता संभालने जा रहा है। यह जिम्मेदारी ऐसे समय में मिल रही है, जब वैश्विक राजनीति में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं और अमेरिका व पश्चिमी देशों के साथ BRICS देशों के रिश्तों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। अमेरिका द्वारा BRICS देशों पर संभावित टैरिफ लगाने की चेतावनी ने इस समूह को और अधिक चर्चा में ला दिया है।   भारत की अध्यक्षता के साथ ही BRICS एक बार फिर वैश्विक मंच पर केंद्र में आ गया है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि आखिर BRICS क्या है, इसमें कौन-कौन से देश शामिल हैं और यह संगठन करता क्या है।   क्या है BRICS?   BRICS 11 देशों का एक बहुपक्षीय समूह है, जिसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका इसके मूल सदस्य हैं। इनके अलावा हाल के वर्षों में सऊदी अरब, मिस्र, संयुक्त अरब अमीर...
RPSC परीक्षा कैलेंडर 2026 जारी, 11 जनवरी को डिप्टी कमांडेंट भर्ती परीक्षा से होगी शुरुआत
Education

RPSC परीक्षा कैलेंडर 2026 जारी, 11 जनवरी को डिप्टी कमांडेंट भर्ती परीक्षा से होगी शुरुआत

  जयपुर। राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षाओं का प्रस्तावित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी इस कैलेंडर में राज्य के विभिन्न विभागों की 21 चयन परीक्षाओं की तिथियां शामिल हैं, जिससे अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी की रणनीति तय करने में पर्याप्त समय मिलेगा।   आरपीएससी के अनुसार, वर्ष 2026 की पहली भर्ती परीक्षा डिप्टी कमांडेंट (गृह/सुरक्षा विभाग) के लिए होगी, जो 11 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। इसके अगले ही दिन 12 जनवरी 2026 को आयुष विभाग के अंतर्गत लेक्चरर (आयुर्वेद) की परीक्षा प्रस्तावित है। वहीं, 1 फरवरी 2026 को ऊर्जा विभाग में सहायक विद्युत निरीक्षक और सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में जूनियर केमिस्ट की परीक्षा आयोजित की जाएगी।   आय...
पढ़ते बहुत हैं, पर याद नहीं रहता? अगर आपकी भी है ये समस्या, तो गांठ बांध लें एक्सपर्ट की 5 असरदार बातें
Education

पढ़ते बहुत हैं, पर याद नहीं रहता? अगर आपकी भी है ये समस्या, तो गांठ बांध लें एक्सपर्ट की 5 असरदार बातें

  नई दिल्ली। क्या आप घंटों पढ़ाई करते हैं, नोट्स भी बनाते हैं, रिवीजन भी करते हैं—फिर भी परीक्षा के समय सब धुंधला पड़ जाता है? अगर हां, तो आप अकेले नहीं हैं। यह समस्या आज के अधिकांश छात्रों को परेशान कर रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, इसका कारण पढ़ाई की मात्रा नहीं, बल्कि पढ़ने का तरीका है।   कॉग्निटिव साइंस और शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि याददाश्त मजबूत करने के लिए केवल बार-बार पढ़ना काफी नहीं होता। रेयान एजुकेशन एकेडमिक्स की वाइस प्रेसिडेंट निधि थापर ने ऐसी 5 वैज्ञानिक रणनीतियां बताई हैं, जिन्हें अपनाकर छात्र पढ़ाई में वास्तविक बदलाव महसूस कर सकते हैं।   एक्टिव रिकॉल: सिर्फ पढ़ें नहीं, खुद से पूछें   अधिकतर छात्र किताब या नोट्स को बार-बार पढ़ते हैं, जिसे पैसिव स्टडी कहा जाता है। इसके बजाय एक्टिव रिकॉल अपनाएं। इसमें पढ़ने के बाद खुद से सवाल पूछना, उत्तर ...
GK Quiz: कौन-सी नदी सागर में नहीं गिरती? जानिए नदियों से जुड़े ऐसे सवाल, जो अक्सर परीक्षाओं में पूछे जाते हैं
Education

GK Quiz: कौन-सी नदी सागर में नहीं गिरती? जानिए नदियों से जुड़े ऐसे सवाल, जो अक्सर परीक्षाओं में पूछे जाते हैं

  नई दिल्ली। भूगोल और भारतीय सभ्यता के विकास में नदियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। यही कारण है कि प्रतियोगी परीक्षाओं, इंटरव्यू और सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्नपत्रों में नदियों पर आधारित सवाल बार-बार पूछे जाते हैं। नदियों की उत्पत्ति, प्रवाह, विशेष नाम, सहायक नदियां और उनका सागर में मिलना या न मिलना—ये सभी विषय परीक्षार्थियों के लिए बेहद जरूरी हैं।   आमतौर पर माना जाता है कि अधिकांश नदियां समुद्र या महासागर में जाकर मिल जाती हैं, लेकिन कुछ नदियां ऐसी भी हैं जो सागर में नहीं गिरतीं और रेगिस्तान, झील या आंतरिक बेसिन में ही समाप्त हो जाती हैं। इसी तरह के रोचक और ज्ञानवर्धक सवाल-जवाब यहां प्रस्तुत किए जा रहे हैं, जो आपकी तैयारी को मजबूत बना सकते हैं।   नदियों से जुड़े महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्न-उत्तर   प्रश्न 1: भारत की सबसे लंबी नदी कौन-सी है? उत्तर:...
DSSSB परीक्षा कैलेंडर 2026 जारी, फरवरी-मार्च में होंगी भर्ती परीक्षाएं
Education

DSSSB परीक्षा कैलेंडर 2026 जारी, फरवरी-मार्च में होंगी भर्ती परीक्षाएं

  नई दिल्ली। दिल्ली में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (DSSSB) ने वर्ष 2026 की फरवरी और मार्च माह में आयोजित होने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का विस्तृत परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने डीएसएसएसबी की विभिन्न भर्तियों के लिए आवेदन किया है, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर परीक्षा तिथियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।   डीएसएसएसबी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, भर्ती परीक्षाएं 16 फरवरी 2026 से 31 मार्च 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएंगी। ये परीक्षाएं कई शिफ्टों में होंगी। परीक्षा के माध्यम से शिक्षा निदेशालय, एनडीएमसी, दिल्ली हाईकोर्ट, डीयूएसआईबी, ड्रग्स कंट्रोल विभाग, श्रम विभाग और दिल्ली जल बोर्ड सहित विभिन्न विभागों में नियुक्तियां की जाएंगी।   ब...