New Police Vacancy 2025: पुलिस की नौकरी चाहिए? जम्मू-कश्मीर में निकली 1800+ वैकेंसी, जनवरी में शुरू होंगे आवेदन
नई दिल्ली: पुलिस की वर्दी पहनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। जम्मू-कश्मीर के होम डिपार्टमेंट में कॉन्स्टेबल (एग्जीक्यूटिव) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (JKSSB) ने 1815 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जनवरी 2026 में शुरू करने का ऐलान किया है।
भर्ती की मुख्य जानकारी:
भर्ती निकाय: जम्मू-कश्मीर सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (JKSSB)
पद का नाम: कॉन्स्टेबल एग्जीक्यूटिव
पदों की संख्या: 1815
आवेदन शुरू: 19 जनवरी 2026
आवेदन की आखिरी तारीख: 17 फरवरी 2026
आयुसीमा: 1 जनवरी 2025 को उम्मीदवार की उम्र 18-28 वर्ष होनी चाहिए
हाइट: पुरुष- 5'6", महिला- 5'2"
पुरुषों का सीना: 32" (फुल होने के बाद 32.5")
चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और मेडिकल एग्जामिनेशन
सैलरी: लेवल-2 (19,900 – 63,200 रुपये)
आ...










