HTET 2025: हरियाणा टीचर बनने के लिए भरनी होगी मोटी फीस, जानिए जरूरी डिटेल्स और आवेदन प्रक्रिया
हरियाणा में शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2025 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। जो उम्मीदवार HTET में शामिल होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट htet.eapplynow.com पर 4 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे, आवेदन करने के लिए फीस सामान्य परीक्षा शुल्क से काफी अधिक है।
HTET 2025 – महत्वपूर्ण तिथियां और जानकारी
आवेदन की शुरुआत: 24 दिसंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि: 4 जनवरी 2026
फॉर्म सुधार की तिथि: 4-5 जनवरी 2026
अधिक जानकारी और आवेदन: HTET 2025 Apply Online
योग्यता: कौन आवेदन कर सकता है?
HTET परीक्षा तीन लेवल पर आयोजित की जाती है:
लेवल-I (कक्षा 1-5, प्राइमरी टीचर): सीनियर सेकेंडरी या समकक्ष परीक्षा में न्यूनतम 50% अंक, साथ में 2 साल का एलिमेंट्री एजुकेशन डिप्लोमा या B.El.Ed। अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सक...










