‘कनाडा में जॉब नहीं…’, 1.5 साल में भारत लौट आए भारतीय, बताई विदेश में जिंदगी की कड़वी हकीकत
नई दिल्ली: विदेश में नौकरी और पढ़ाई का सपना देखने वाले हजारों भारतीय हर साल अपने वतन लौट आते हैं। ऐसा ही अनुभव साझा किया है शाश्वत ने, जो डेढ़ साल पहले कनाडा से लौटे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपनी कहानी बताई और कनाडा में रहने की वास्तविक परिस्थितियों को उजागर किया।
कनाडा में नौकरी पाना मुश्किल:
शाश्वत ने बताया कि कनाडा छोड़ने की सबसे बड़ी वजह जॉब की कठिनाई थी। उनके मुताबिक, अगर आपके पास परमानेंट रेजिडेंसी (PR) नहीं है, तो कॉर्पोरेट जॉब पाना लगभग असंभव है। उन्होंने कहा, “कनाडा में कॉर्पोरेट सेक्टर में जॉब की संभावना सिर्फ 1–2% है। लोगों को लगता है कि विदेश में आसानी से नौकरी मिल जाती है, लेकिन हकीकत बिल्कुल अलग है।”
शाश्वत ने खुद का उदाहरण देते हुए बताया कि उन्होंने उसी कंपनी में इंटरव्यू दिया था, जहां अब वह भारत में काम कर रहे हैं। एक जैसी स...










