जीडीपी तेज रफ्तार में, लेकिन औद्योगिक उत्पादन फिसला — 13 महीनों का सबसे निचला स्तर, जानें क्या है वजह
नई दिल्ली: देश की अर्थव्यवस्था जहाँ दूसरी तिमाही में 8.2% की दमदार जीडीपी ग्रोथ दर्ज कर रही है, वहीं अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन (IIP) की रफ्तार काफी कमजोर पड़ी है। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन में सिर्फ 0.4% की बढ़ोतरी हुई है—यह 13 महीनों का सबसे निचला स्तर है। पिछले साल अक्टूबर में ग्रोथ 3.7% और इस साल सितंबर में 4.6% रही थी।
मैन्युफैक्चरिंग, माइनिंग और पावर सेक्टर ने किया निराश
अक्टूबर महीने में कई प्रमुख सेक्टरों में सुस्ती देखने को मिली—
मैन्युफैक्चरिंग : वृद्धि घटकर 1.8% रह गई, जबकि पिछले साल यह 4.4% थी
माइनिंग उत्पादन : 1.8% की गिरावट दर्ज, पिछले साल 0.9% की वृद्धि
बिजली उत्पादन : 6.9% की बड़ी गिरावट, जबकि एक वर्ष पहले 2% की ग्रोथ
कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (टीवी, फ्रिज आदि) की ग्रोथ -0.5% और नॉ...










