वेकफिट IPO: अगले सप्ताह खुल रहा है ऑफर, कंपनी जुटाएगी ₹1400 करोड़ जानिए क्या है कंपनी का बड़ा प्लान
घर के गद्दे, फर्नीचर और बेडरूम प्रोडक्ट बनाने वाली प्रमुख कंपनी वेकफिट इनोवेशन्स (Wakefit Innovations) अपना बहुप्रतीक्षित IPO अगले सप्ताह लेकर आ रही है। कंपनी ने SEBI के पास रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल कर दिया है और यह इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग 8 दिसंबर 2025 को खुलेगा।
कब खुलेगा IPO और कितना जुटाएगी कंपनी?
वेकफिट का IPO 8 दिसंबर से 10 दिसंबर तक निवेशकों के लिए खुला रहेगा। उम्मीद है कि शेयर की लिस्टिंग 15 दिसंबर को होगी।कंपनी इस ऑफर के माध्यम से ₹1400 करोड़ जुटाने की तैयारी में है।
इस IPO में ऑफर फॉर सेल (OFS) भी शामिल रहेगा, जिसके तहत लगभग 4.67 करोड़ शेयर बेचे जाएंगे। इसमें संस्थापक अंकित गर्ग, चैतन्य रामलिंगेगौड़ा, Peak XV Partners और Verlinvest अपने कुछ हिस्सेदारी बेचेंगे।
IPO की रकम कहां खर्च होगी?
कंपनी ने बताया कि जुटाई गई पूंजी का इस्तेमाल इन उद्देश्यों के लिए होगा—
...










