आम जनता को मिलेगी राहत या महंगी होगी EMI? RBI की अहम बैठक आज से शुरू
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की महत्वपूर्ण बैठक आज से शुरू हो रही है। गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक के फैसले 5 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। आम लोगों की नजर इस पर टिकी है कि क्या इस बार रेपो रेट में कटौती होगी या EMI का बोझ जस का तस रहेगा। विशेषज्ञों की राय इस बार बंटी हुई दिख रही है।
ग्रोथ मजबूत, महंगाई काबू में — क्या करेगा RBI?
वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में देश की GDP ग्रोथ 8.2% रही है, जो उम्मीद से बहुत बेहतर है। ग्रामीण इलाकों में मांग और शहरी क्षेत्रों में खपत में लगातार सुधार के संकेत मिले हैं। ऐसे में कई अर्थशास्त्री मानते हैं कि RBI नीतिगत दरों को स्थिर रख सकता है।
दूसरी ओर, महंगाई में बड़ी गिरावट ने ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों को बढ़ाया है। अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर घटकर 0.25%, यानी कई सालों के निचल...










