पीटर एल्बर्स की नेट वर्थ: इंडिगो के सीईओ की सैलरी और कुल संपत्ति
नई दिल्ली:इंडिगो एयरलाइन के सीईओ पीटर एल्बर्स के लिए इस समय एक कठिन दौर चल रहा है, क्योंकि कंपनी को पिछले 7 दिनों में 1800 से ज्यादा उड़ानें रद्द करने की मजबूरी आई है। इस संकट के बीच, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने उन्हें शो-कॉज नोटिस जारी किया है, जिसके कारण उन्हें सरकार के सामने जवाब देना है।
अब सवाल यह उठता है कि एयरलाइन इंडस्ट्री के इस बड़े नाम की सैलरी और नेट वर्थ कितनी है, और उनका एविएशन क्षेत्र में क्या योगदान रहा है।
पीटर एल्बर्स का करियर और अनुभव
पीटर एल्बर्स का जन्म 11 मई 1970 को नीदरलैंड्स के शीडम शहर में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा डी सिंगेल-प्रिमो शीडम स्कूल से की और इंजीनियरिंग में शिक्षा प्राप्त की। उनके पास एविएशन क्षेत्र में 33 साल का लंबा अनुभव है। पीटर ने अपना करियर 1992 में केएलएम एयरलाइन के साथ शुरू किया था। उन्होंने शिफोल हब पर एयरक्राफ्ट लोडिंग...









