एप्पल खोल रहा है नोएडा में पहला स्टोर, करोड़ों रुपये का किराया और खास सुविधाएं
आईफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट बनाने वाली दिग्गज कंपनी एप्पल भारत में अपने स्टोर नेटवर्क का विस्तार कर रही है। कंपनी दिल्ली के पास नोएडा के डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया में अपना नया स्टोर खोलने जा रही है। यह देश में एप्पल का 5वां स्टोर और उत्तर प्रदेश में पहला स्टोर होगा। इससे पहले कंपनी मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और पुणे में अपने स्टोर खोल चुकी है।
ग्राहकों के लिए खास अनुभवनोएडा के इस स्टोर में ग्राहकों को एप्पल के सभी प्रोडक्ट्स और उनका खास शॉपिंग अनुभव मिलेगा। स्टोर में पहले दिन से ही 80 से अधिक प्रशिक्षित एक्सपर्ट मौजूद रहेंगे, जो ग्राहकों को आईफोन, एप्पल वॉच, नया आईपैड और अन्य डिवाइस के उपयोग और सुविधाओं के बारे में मार्गदर्शन देंगे।
ग्राहकों को इस स्टोर में कई विशेष सुविधाएं भी मिलेंगी, जैसे:
हर डिवाइस को ग्राहक के अनुसार सेट करना।
आईओएस (iOS) नए उपयोगकर्ताओं के लिए आसान स्विच सह...










