इंडिगो पर सरकार का चाबुक! एयर इंडिया और अन्य एयरलाइनों को बढ़ सकती है फ्लाइट्स
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो को इस महीने भारी संकट का सामना करना पड़ा है। इस दौरान, 5,000 से अधिक उड़ानें रद्द हो चुकी हैं, जिससे हवाई अड्डों पर अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इंडिगो रोजाना लगभग 2,300 फ्लाइट्स संचालित करती है, लेकिन इस संकट के कारण उसकी परिचालन क्षमता में भारी गिरावट आई है।
अब, सिविल एविएशन रेगुलेटर डीजीसीए (DGCA) ने इंडिगो को सर्दियों के शेड्यूल के दौरान अपनी उड़ानों की संख्या में कम से कम 300 फ्लाइट्स की कटौती करने का निर्देश देने पर विचार किया है। यही नहीं, सरकार ने अन्य एयरलाइनों से भी कहा है कि वे इंडिगो द्वारा फ्लाइट्स कम करने के कारण होने वाली अतिरिक्त मांग को पूरा करने के लिए अपनी उड़ानें बढ़ाएं।
पायलटों की कमी और फ्लाइट कैंसिलेशन
इंडिगो को पायलटों की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते कंपनी के नेटवर्क में गड़बड़ी उत्पन्न हो ...










