अमेरिका के बाद मेक्सिको ने भी भारत पर 50% टैरिफ लगाया, चीन सहित कई एशियाई देश आए निशाने पर
नई दिल्ली: अमेरिका के बाद अब उसके प्रमुख सहयोगी मेक्सिको ने भी भारतीय सामान पर भारी 50% तक टैरिफ लगाने का फैसला किया है। मेक्सिको की सीनेट ने भारत, चीन, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड और इंडोनेशिया जैसे देशों से आने वाले माल पर बढ़े हुए शुल्क को मंजूरी दे दी है। नए टैरिफ अगले साल 2026 से लागू होंगे।
यह कदम घरेलू उद्योगों को सुरक्षित करने तथा USMCA (यूएस-मेक्सिको-कनाडा समझौते) की आगामी समीक्षा से पहले अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे से उठाया गया है। मेक्सिको अमेरिका का सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर है और यह निर्णय अंतरराष्ट्रीय व्यापार रणनीति के स्तर पर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
मेक्सिको का अब तक का सबसे बड़ा संरक्षणवादी कदम
रॉयटर्स के अनुसार, यह मेक्सिको द्वारा स्थानीय उत्पादकों को बचाने के लिए हाल के वर्षों में उठाया गया सबसे कड़ा कदम है। जिन देशों के साथ मेक्सिको का कोई औपचारिक व्यापार ...










