₹34,000 करोड़ की इनकम और ₹7,588 करोड़ का प्रॉफिट… बिकने जा रहा है आईडीबीआई बैंक!
नई दिल्ली: सरकार और एलआईसी अपनी हिस्सेदारी बेचकर आईडीबीआई बैंक से बाहर निकलने की तैयारी कर रहे हैं। इस बैंक में कुल 60.72% हिस्सेदारी बिकने जा रही है। फाइनेंशियल बोली जमा करने की आखिरी तारीख इस साल दिसंबर के अंत तक है।
खरीदने की होड़:रिपोर्ट के मुताबिक, टोरंटो की फेयरफैक्स फाइनेंशियल इस दौड़ में सबसे आगे है। इसके अलावा, कोटक महिंद्रा बैंक भी कंट्रोलिंग स्टेक खरीदने की होड़ में शामिल है। फेयरफैक्स फाइनेंशियल की स्थापना भारतीय मूल के कनाडाई अरबपति प्रेम वत्स ने की थी। बैंक के मौजूदा बाजार मूल्य के हिसाब से ऑल-कैश ऑफर देने पर विचार किया जा रहा है, जिससे फेयरफैक्स इस प्रक्रिया में पसंदीदा बन सकती है।
आईडीबीआई बैंक की कमाई और प्रदर्शन:वित्तीय वर्ष 2025 में बैंक की इनकम 34,000 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट 7,588 करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा, आईडीबीआई बैंक के शेयर इस साल अब तक लगभग 25% बढ़ चुके...










