Multibagger Stock: लोअर सर्किट से अपर सर्किट तक, ए-1 लिमिटेड ने दिखाया कमाल कॉन्सेंट्रेटेड नाइट्रिक एसिड की सप्लाई समझौते की खबर से शेयर में 10% की छलांग
मुंबई: गुजरात के अहमदाबाद हेडक्वार्टर वाली केमिकल ट्रेडिंग और लॉजिस्टिक्स कंपनी ए-1 लिमिटेड (BSE - 542012) ने शुक्रवार को शेयर बाजार में तहलका मचा दिया। बीते 28 नवंबर से लगातार लोअर सर्किट में फंसे इस कंपनी के शेयर शुक्रवार को अपर सर्किट में पहुंच गए।
क्या है खबर:ए-1 लिमिटेड ने शेयर बाजार को सूचित किया कि उसने 10,000 टन कॉन्सेंट्रेटेड नाइट्रिक एसिड की आपूर्ति के लिए जीएनएफसी और सोलर इंडस्ट्रीज के साथ ट्राई पार्टी सप्लाई एग्रीमेंट किया है। यह दीर्घकालिक समझौता नवंबर 2025 से मार्च 2026 तक इंडस्ट्रियल यूज के लिए 10,000 टन एसिड की आपूर्ति सुनिश्चित करता है। समझौते में आपसी सहमति से अतिरिक्त मात्रा का प्रावधान भी है।
शेयर की उड़ान:गुरुवार को ए-1 लिमिटेड का शेयर लोअर सर्किट में 1,686.55 रुपये पर खुला था। लेकिन नए एग्रीमेंट की खबर आते ही शेयर ने 177.5 रुपये की छलांग लगाकर 1,864.05 रुपये पर ...










