भारत में ताइवान का बड़ा टेक्नोलॉजी पार्क, यूपी के इस शहर की बदल सकती है किस्मत
नई दिल्ली/ग्रेटर नोएडा: ताइवान इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (Teema) भारत में एक बड़ा टेक्नोलॉजी पार्क बनाने की तैयारी में है। इसके लिए कई राज्यों से बातचीत चल रही है, लेकिन यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (Yeida) क्षेत्र इस रेस में सबसे आगे है।
सूत्रों के अनुसार, यह टेक्नोलॉजी पार्क Foxconn के प्रस्तावित OSAT (Outsource Semiconductor Assembly & Test) फैसिलिटी के पास बनेगा। Foxconn के चेयरमैन यंग लियू ही Teema के भी चेयरमैन हैं और इस पहल को आगे बढ़ा रहे हैं।
वैश्विक योजना:
Teema भारत के अलावा अमेरिका, मैक्सिको और पोलैंड में भी टेक्नोलॉजी हब बनाने की योजना बना रहा है। इसका उद्देश्य AI-इंटीग्रेटेड, ESG-केंद्रित ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क तैयार करना और ताइवानी कंपनियों की प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाना है।
फायदे...










