भारत के घरों में 5 ट्रिलियन डॉलर का सोने का खजाना, जीडीपी भी पीछे
नई दिल्ली: भारत के घरों में सोने का विशाल भंडार है, जिसकी कुल कीमत 5 ट्रिलियन डॉलर से अधिक पहुंच गई है। यह रकम भारत की कुल जीडीपी (4.1 ट्रिलियन डॉलर) से भी अधिक है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव अब तक के रिकॉर्ड 4,550 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है, जिससे देशवासियों के पास मौजूद सोने का मूल्य ऐतिहासिक स्तर पर पहुंचा है।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार, इन्फोमेट्रिक्स वैल्यूएशन एंड रेटिंग्स के मुख्य अर्थशास्त्री डॉ. मनोरंजन शर्मा ने बताया कि यह आंकड़ा भारतीय अर्थव्यवस्था में सोने के सांस्कृतिक, वित्तीय और मनोवैज्ञानिक महत्व को दर्शाता है। उन्होंने आगे कहा कि जीडीपी एक प्रवाह (flow) है जबकि सोने का भंडार एक स्टॉक (stock) है, इसलिए तुलना पूरी तरह सीधे नहीं की जा सकती।
गहनों में भारी हिस्सा
एमके ग्लोबल के अध्ययन के अनुसार, भारत में रख...










