सेबी की चेतावनी के बावजूद डिजिटल गोल्ड में रिकॉर्ड निवेश, खरीदारी 50% बढ़ी
मार्केट रेगुलेटर सेबी की ओर से चेतावनी जारी किए जाने के बावजूद भारत में डिजिटल गोल्ड की खरीदारी लगातार बढ़ती जा रही है। इस साल जनवरी से नवंबर के बीच भारतीय निवेशकों ने करीब 12 टन डिजिटल गोल्ड खरीदा, जिसकी मौजूदा कीमत लगभग ₹16,670 करोड़ आंकी गई है। यह आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में करीब 50 प्रतिशत अधिक है।
सेबी ने नवंबर में एक एडवाइजरी जारी कर कहा था कि डिजिटल गोल्ड या ई-गोल्ड जैसे उत्पाद उसके नियामकीय दायरे में नहीं आते और इन्हें सरकारी मंजूरी प्राप्त सिक्योरिटी नहीं माना जा सकता। इसके बावजूद खासकर युवा निवेशकों में इन उत्पादों को लेकर उत्साह कम नहीं हुआ है।
यूपीआई आंकड़ों से सामने आई सच्चाई
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) के अनुसार, यह अनुमान नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा जारी यूपीआई ट्रांजैक्शन डेटा पर आधारित है। एनपीसीआई ने पहली ब...










