₹18,000 सालाना ‘पेनल्टी’ का जाल: महंगे कर्ज से पहले निवेश, क्या आप भी फंसे हैं इस चक्रव्यूह में?
नई दिल्ली — निवेश की दौड़ में शामिल होने से पहले अगर आपने अपने महंगे कर्ज की अनदेखी कर दी है, तो यह आपकी सबसे बड़ी वित्तीय भूल साबित हो सकती है। चार्टर्ड अकाउंटेंट नितिन कौशिक ने साफ चेतावनी दी है कि 16–18% ब्याज वाले NBFC लोन आपकी दौलत बढ़ाने नहीं, बल्कि उसे चुपचाप खत्म करने का काम करते हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की गई पोस्ट में सीए कौशिक ने कहा कि वित्तीय आजादी की शुरुआत म्यूचुअल फंड या शेयर बाजार से नहीं, बल्कि गलत किस्म के कर्ज को खत्म करने से होती है। खासकर वे लोन, जिन पर ब्याज दर आपकी संभावित निवेश कमाई से ज्यादा हो।
निवेश से पहले कर्ज क्यों जरूरी?
सीए कौशिक के मुताबिक, ज्यादातर लोग यह मानकर चलते हैं कि वे निवेश से अच्छा रिटर्न कमा लेंगे और EMI भी चुकाते रहेंगे। लेकिन सच्चाई यह है कि
लंबी अवधि में म्यूचुअल फंड या इंडेक्स फंड स...










