कनाडा में खालिस्तान समर्थकों की हिंसक रैली, भारतीय झंडे का अपमान और नेताओं की हत्या के नारे
ओटावा: कनाडा में खालिस्तान समर्थकों ने एक बार फिर से हिंसक रैली आयोजित की, जिसमें भारत के खिलाफ नारेबाजी और भारतीय झंडे का अपमान किया गया। यह रैली सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के बैनर तले आयोजित की गई थी, जिसका उद्देश्य अलग खालिस्तान के लिए रेफरेंडम करवाना था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ओंटारियो, अल्बर्टा, ब्रिटिश कोलंबिया और क्यूबेक सहित कई कनाडाई प्रांतों से हजारों खालिस्तान समर्थक इस कार्यक्रम में शामिल हुए। रैली में करीब 53 हजार लोग जुटे और उनकी लाइन लगभग 2 किलोमीटर तक फैली हुई थी। रैली के दौरान भारतीय नेताओं के खिलाफ हिंसक नारे लगाए गए, जैसे कि "मार डालो", और पीले खालिस्तानी झंडों के बीच भारतीय झंडे का अपमान किया गया।
यह कार्यक्रम ओटावा के मैकनैब कम्युनिटी सेंटर में सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक चला। भीड़ की वजह से मतदान के समय को बढ़ाना पड़ा। रैली में SFJ के जनरल काउंसल गुरपतवंत सिंह पन...










