इमरान खान की ‘हत्या’ की अफवाहों पर टूटा सन्नाटा, बहन अलीमा खान का कड़ा संदेश—‘एक बाल भी छू नहीं सकते’
इस्लामाबाद/नई दिल्ली।पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की ‘हत्या’ को लेकर फैल रही सनसनीखेज अफवाहों ने पूरे देश का माहौल गरमा दिया है। शहबाज शरीफ सरकार और अदियाला जेल प्रशासन द्वारा सफाई देने के बावजूद यह तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच इमरान खान की बहन अलीमा खान ने खुलकर बड़ा बयान देते हुए सरकार और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर पर सीधे निशाना साधा है।
अलीमा खान ने चेतावनी देते हुए कहा—“वे इमरान खान के सिर के एक बाल को भी छूने का साहस नहीं कर सकते।”
उनका यह बयान पाकिस्तान के राजनीतिक माहौल में और हलचल पैदा कर गया है, जहां पहले से ही न्यायिक प्रक्रियाओं, सत्ता के केंद्रीकरण और नागरिक अधिकारों को लेकर असंतोष उबल रहा है।
6 हफ्तों से ‘अलग-थलग’, परिवार की मुलाकात भी बंद—अलीमा का दावा
अलीमा खान ने आरोप लगाया कि इमरान खान को पिछले 6 सप्ताह से अलग-थलग रखा ग...










