परमाणु बम नहीं, अब मिसाइलों पर फोकस… पाकिस्तानी नेवी के टेस्ट ने चौंकाया विश्व, ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के बाद बदली मुनीर की रणनीति?
इस्लामाबाद: गहरी आर्थिक संकट से जूझ रहा पाकिस्तान हथियारों पर खर्च कम करने के बजाय तेजी से बढ़ा रहा है। एयरफोर्स के बाद अब पाकिस्तान अपनी नेवी को सबसे बड़े सैन्य स्तंभ के रूप में विकसित करने की कोशिश कर रहा है। इसी दिशा में उसे पिछले महीने एक बड़ी सफलता मिली, जिसने कई रणनीतिक संकेत दिए हैं।
पाकिस्तानी नेवी का ‘SMASH’ मिसाइल टेस्ट सफल
25 नवंबर को पाकिस्तान नौसेना ने घोषणा की कि उसने अपनी नई सुपरसोनिक एंटी-शिप बैलिस्टिक मिसाइल SMASH का सफल परीक्षण किया है।
रेंज: 350 किलोमीटर
लॉन्च प्लेटफॉर्म: जुल्फिकार-क्लास (F-22P) फ्रिगेट
विशेषज्ञों के अनुसार, यह साफ संकेत है कि पाकिस्तानी सेना चीफ असीम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ परमाणु हथियारों से ज्यादा मिसाइलों के उत्पादन पर जोर देना चाहते हैं—खासतौर से ऑपरेशन सिंदूर के बाद।
पाकिस्तान की नई मिसाइल रणनीति — A2/AD क्षमता पर फोकस
...










