नीतीश कुमार हिजाब विवाद: पाकिस्तान ने कसा तंज, मुस्लिम महिला का हिजाब हटाना बताया शर्मनाक
इस्लामाबाद / पटना।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सरकारी कार्यक्रम में मुस्लिम महिला का हिजाब हटाने को लेकर बढ़ रहे विवाद में अब पाकिस्तान भी कूद पड़ा है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री और उपप्रधानमंत्री इशाक डार ने इस घटना की निंदा की और इसे शर्मनाक और अस्वीकार्य बताया।
पाकिस्तान की प्रतिक्रिया:इशाक डार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि यह घटना अल्पसंख्यक अधिकारों की रक्षा और इस्लामोफोबिया रोकने की तत्काल आवश्यकता को उजागर करती है। उन्होंने कहा, "महिलाओं और धार्मिक मान्यताओं के प्रति सम्मान हर समाज में मौलिक और गैर-समझौता योग्य सिद्धांत बने रहने चाहिए।"
पाकिस्तान की ह्यूमन राइट काउंसिल ने भी भारत सरकार से पारदर्शी और निष्पक्ष जांच की मांग की। उनके बयान में कहा गया कि यह घटना सिर्फ एक व्यक्ति का अपमान नहीं, बल्कि मानवीय गरिमा, धार्मिक स्वतंत्रता और महिलाओं के अधिकारों पर हमला है।...










