सऊदी अरब के रेगिस्तानी पहाड़ों पर बिछी बर्फ की सफेद चादर, मौसम के बदले मिज़ाज ने चौंकाया सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरें, पैगंबर की भविष्यवाणी से जोड़कर देख रहे लोग
आमतौर पर तपते रेगिस्तान और चिलचिलाती गर्मी के लिए पहचाने जाने वाले सऊदी अरब में इन दिनों मौसम ने सबको हैरान कर दिया है। देश के उत्तरी हिस्से में स्थित रेगिस्तानी पहाड़ बर्फ की सफेद चादर से ढक गए हैं। तबुक क्षेत्र और ट्रोजेना हाइलैंड्स के कई इलाकों में भारी बर्फबारी दर्ज की गई, जिससे तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया।
तबुक क्षेत्र के प्रसिद्ध जबल अल-लॉज में हुई बर्फबारी का नजारा किसी यूरोपीय पहाड़ी इलाके जैसा नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों और वीडियो ने लोगों को चौंका दिया है। कई यूजर्स को यकीन ही नहीं हो रहा कि यह दृश्य सऊदी अरब का है, कुछ लोगों ने इसे एआई से तैयार किया गया वीडियो तक बता दिया।
बारिश के साथ गिरी बर्फसऊदी गजट की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रोजेना हाइलैंड्स में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी हुई। बीर बिन हिरमास, अल-उयनाह, हलात अम्मार और शिगरी समेत आसपास के क...










