2032 में चंद्रमा से टकरा सकता है विशाल एस्टेरॉयड, पृथ्वी के सैटेलाइट नेटवर्क पर संकट की आशंका
बीजिंग। अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने एक संभावित खगोलीय खतरे को लेकर चेतावनी जारी की है। वैज्ञानिकों के अनुसार, दिसंबर 2032 में एक विशाल एस्टेरॉयड चंद्रमा से टकरा सकता है, जिसका अप्रत्यक्ष असर पृथ्वी पर भी देखने को मिल सकता है। इस टक्कर से निकलने वाला मलबा पृथ्वी की ओर बढ़ सकता है, जिससे चारों ओर घूम रहे सैटेलाइटों को गंभीर नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।
वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस एस्टेरॉयड का नाम 2024 YR4 है, जिसकी चौड़ाई करीब 60 मीटर बताई जा रही है। रिपोर्टों के अनुसार, 22 दिसंबर 2032 को इसके चंद्रमा से टकराने की संभावना लगभग 4 प्रतिशत है। भले ही यह संभावना कम हो, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि यदि यह टक्कर होती है, तो इसका प्रभाव असाधारण रूप से शक्तिशाली होगा।
परमाणु धमाके जैसी ऊर्जा निकलने की आशंका
चीन की सिंघुआ यूनिवर्सिटी के एक शोध पत्र में दावा किया गया है कि एस्टेरॉयड की यह ट...









