भारत–यूरोप फ्री ट्रेड डील से बांग्लादेश के गारमेंट उद्योग पर मंडराया संकट
ढाका: भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच हाल ही में हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) का बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था, खासकर गारमेंट उद्योग पर गहरा असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। बांग्लादेश के निर्यात विशेषज्ञों और उद्योग जगत का कहना है कि इस समझौते के लागू होते ही यूरोपीय बाजार में भारत को मिलने वाला ड्यूटी-फ्री एक्सेस, बांग्लादेश की वर्षों पुरानी बढ़त को कमजोर कर सकता है।
भारत और यूरोपीय संघ के बीच यह व्यापार समझौता 27 जनवरी को हुआ है। यूरोपीय संसद और भारतीय संसद से मंजूरी के बाद इसके 2027 से लागू होने की संभावना है। इसके तहत यूरोपीय बाजार में भारतीय वस्त्रों पर लगने वाला लगभग 12 प्रतिशत आयात शुल्क समाप्त हो जाएगा।
LDC दर्जा खत्म होने से दोहरा झटका
बांग्लादेश को 1975 से यूरोपीय संघ में सबसे कम विकसित देश (LDC) के तहत बिना टैरिफ निर्यात की सुविधा मिल...









