बांग्लादेश चुनाव से पहले बड़ा सर्वे: तारिक रहमान बन सकते हैं अगले पीएम, शफीक पीछे
ढाका: बांग्लादेश में 12 फरवरी को अगले प्रधानमंत्री और नई सरकार के लिए मतदान होना है। 1996–2001 और फिर 2009–2024 तक देश की प्रधानमंत्री रही शेख हसीना की गैरमौजूदगी में यह चुनाव होने जा रहा है। अगस्त 2024 में व्यापक प्रदर्शनों के चलते शेख हसीना को पद से हटाया गया था और इसके बाद मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार काम कर रही है।
इस चुनाव में सबसे बड़ा मुकाबला पूर्व पीएम खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान और भारत विरोधी जमात-ए-इस्लामी के नेता शफीकुर्रहमान के बीच है।
सर्वे में BNP ने बढ़त बनाई
बांग्लादेशी अखबार प्रथोमोलो ने एमिनेंस एसोसिएट्स फॉर सोशल डेवलपमेंट (EASD) के जनमत सर्वेक्षण के नतीजे जारी किए हैं। सर्वे के अनुसार:
BNP के नेतृत्व वाला गठबंधन चुनाव में 208 सीटें जीत सकता है।
जमात-ए-इस्लामी गठबंधन को केवल 46 सीटों का अनुमान है।
जातीय पार्टियों को 3 और अन्य दलों क...










