बांग्लादेश चुनाव से पहले पाकिस्तान ने उतारी पत्रकारों की फौज, ढाका में हुई शानदार खातिरदारी
ढाका, 11 फरवरी: बांग्लादेश में 12 फरवरी को होने वाले संसदीय चुनाव से पहले पाकिस्तान ने पत्रकारों और सिविल सोसाइटी एक्टिविस्टों की बड़ी फौज भेज दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, 30 से अधिक पाकिस्तानी पत्रकार बांग्लादेश चुनाव को कवर करने पहुंचे हैं, जिनका ढाका में विशेष स्वागत और भरपूर आवभगत की गई।
ढाका स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन ने आने वाले पत्रकारों और डेलीगेशन के लिए डिनर रिसेप्शन का आयोजन किया। इससे इस दौरे की डिप्लोमैटिक मौजूदगी और पाकिस्तान के नैरेटिव बिल्डिंग प्रयासों का पता चलता है।
सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान के बड़े टेलीविजन नेटवर्क जैसे जियो न्यूज, ARY न्यूज, समा न्यूज, PTV न्यूज और पाकिस्तान टीवी के वरिष्ठ पत्रकार इस समूह में शामिल हैं। इसके साथ ही जाने-माने सिविल सोसाइटी एक्टिविस्ट भी बांग्लादेश पहुंचे हैं। पाकिस्तान की इन्फॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग मिनिस्ट्री ने घरेलू मीडिया आउटलेट्...










