अमेरिका को ठेंगा, चीन को टक्कर: भारत का 2030 तक ‘टेक सुपरपावर’ बनने का महाप्लान
भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच हाल ही में हुई ऐतिहासिक डील देश को 2030 तक टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में वैश्विक शक्ति बनाने की दिशा में अहम साबित होगी। इस डील में सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्वांटम कंप्यूटिंग और 6G जैसी अत्याधुनिक तकनीकों पर काम करने का रोडमैप तय किया गया है।
‘Towards 2030’ नामक यह एजेंडा सिर्फ एक समझौता नहीं, बल्कि भारत को दुनिया का टेक हब बनाने का ब्लूप्रिंट है। इस डील से भारत न केवल डिजिटल इनोवेशन और सुरक्षा में आगे बढ़ेगा, बल्कि मेड-इन-इंडिया तकनीक और रोजगार के नए अवसर भी वैश्विक स्तर पर स्थापित होंगे।
डिजिटल ताकत में भारत का वर्चस्व
डील के तहत भारत और यूरोप मिलकर सेमीकंडक्टर, AI, क्वांटम कंप्यूटिंग और 6G पर काम करेंगे। खास बात यह है कि भारत का डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर यूरोप भी अपनाएगा। इससे एक सुरक्षित डिजिटल...










