8K टीवी का अंत? LG ने बंद किया प्रोडक्शन, क्या आम घरों में फिर नहीं दिखेंगे सुपर-शार्प डिस्प्ले वाले टीवी
नई दिल्ली: LG ने अपने 8K OLED और LCD टीवी का प्रोडक्शन बंद कर दिया है। इससे पहले TCL और Sony भी 8K टीवी की रेस से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या 8K टीवी अब आम घरों में कभी नहीं दिखेंगे।
क्यों लिया LG ने यह कदमLG पिछले साल ही अपना Z3 मॉडल बंद कर चुका था। इस साल कंपनी ने नया 8K टीवी लाइन-अप पेश नहीं किया। LG ने साफ कहा है कि बाजार की हालत ठीक होने तक 8K पैनल नहीं बनाए जाएंगे। इस दिशा में अब केवल सैमसंग ही बचा है, लेकिन उसकी भी दिलचस्पी कम होती दिख रही है।
कंटेंट की कमी सबसे बड़ी वजहकिसी भी टेक्नोलॉजी का फायदा तभी होता है जब उसे इस्तेमाल किया जा सके। 8K टीवी की सबसे बड़ी चुनौती थी कि उसे सपोर्ट करने वाला कंटेंट मार्केट में उपलब्ध नहीं था। आज भी नेटफ्लिक्स, अमेज़न और यूट्यूब पर प्रीमियम कंटेंट अधिकतम 4K में उपलब्ध है, न कि 8K में। इसलिए लोग लाखों खर्च करके 8K टीवी खरीदने की ब...









