Oakley Meta Vanguard AI ग्लास भारत में लॉन्च, हिंदी में बोले तो दीपिका की आवाज में देगा जवाब
नई दिल्ली: Oakley और Meta ने मिलकर दुनिया के पहले परफॉरमेंस AI ग्लास Oakley Meta Vanguard लॉन्च किए हैं। ये स्मार्ट ग्लास एथलीट्स के लिए खास तौर पर डिज़ाइन किए गए हैं और इनकी शुरुआती कीमत 52,300 रुपये है।
खास फीचर्स:
AI हेल्प: Meta AI के साथ लैस, ये ग्लास रियल-टाइम हार्ट-रेट और परफॉरमेंस डेटा बता सकते हैं। बस “Hey Meta” बोलें और अपनी प्रोग्रेस देखें।
हिंदी सपोर्ट: ग्लास में हिंदी भाषा का समर्थन है। आप हिंदी में कमांड देकर फोटो क्लिक कर सकते हैं या मैसेज भेज सकते हैं।
दीपिका पादुकोण की आवाज: AI प्रतिक्रिया के लिए बॉलीवुड स्टार दीपिका की आवाज का इस्तेमाल किया गया है।
तकनीकी विशेषताएं:
12 मेगापिक्सल का POV कैमरा, 3K रिज़ॉल्यूशन तक वीडियो रिकॉर्डिंग।
लंबी बैटरी लाइफ: 1 चार्ज में 9 घंटे, चार्जिंग केस के साथ 36 घंटे तक।
तेज ओपन-ईयर स्पीकर्स, शोर-शराबे या...










