खुशखबरी! दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की 8 लेन की आधुनिक टनल जल्द शुरू, ऊपर टाइगर रिजर्व और नीचे ट्रैफिक
कोटा/सम्ब्रत चतुर्वेदी: देश के सबसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में शामिल दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे कोटा जिले में मुकंदरा टाइगर रिजर्व के नीचे बनाई जा रही 4.8 किलोमीटर लंबी अंडरग्राउंड टनल से होकर गुजरेगी। इस अत्याधुनिक टनल का एक ट्यूब मार्च 2026 तक ट्रैफिक के लिए तैयार हो जाएगा।
आठ लेन, सुरक्षित और आधुनिक तकनीक से सुसज्जितइस टनल में कुल आठ लेन होंगे और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी कैमरे लगाये गए हैं। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर संदीप अग्रवाल के अनुसार, टनल के चालू होने के बाद दिल्ली से मुंबई का सफर अब केवल 12 घंटे में पूरा किया जा सकेगा, जबकि वर्तमान में यही दूरी तय करने में लगभग दोगुना समय लगता है।
600 फीट ऊंची पहाड़ी के नीचे इंजीनियरिंग का नमूनामुकंदरा टाइगर रिजर्व की लगभग 600 फीट ऊंची पहाड़ी के नीचे टनल का निर्माण तकनीकी चुनौती रहा। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में ...










