राष्ट्रपति अवॉर्ड पर उठे सवाल, बाड़मेर कलेक्टर टीना डाबी के आंकड़ों को लेकर संसद तक मचा हंगामा
बाड़मेर/नई दिल्ली। देश की चर्चित आईएएस अधिकारी और बाड़मेर की जिला कलेक्टर टीना डाबी को हाल ही में मिले राष्ट्रपति अवॉर्ड पर अब गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जल शक्ति अभियान और जल संचय जन भागीदारी योजनाओं में उल्लेखनीय कार्य के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित की गई टीना डाबी की कार्यप्रणाली और प्रस्तुत किए गए आंकड़ों को लेकर विवाद संसद तक पहुंच गया है।
बाड़मेर-जैसलमेर से सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने लोकसभा में इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाते हुए आरोप लगाया कि सम्मान हासिल करने के लिए गलत और भ्रामक आंकड़े पेश किए गए। सांसद ने कहा कि एक वर्ष की उपलब्धि दिखाने के बजाय चार से पांच वर्षों के कार्यों को जोड़कर प्रस्तुत किया गया, जिससे वास्तविकता को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया।
लोकसभा में लगाए गंभीर आरोपलोकसभा में विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) विधेयक, 2025 ...










