राजस्थान में कोहरे का कहर, फ्लाइटें रद्द, ट्रेनें घंटों लेट, घरों में घुस रहा कोहरा
जयपुर: राजस्थान में जयपुर समेत प्रदेश के 30 से अधिक शहरों में अति घने कोहरे और कड़ाके की सर्दी ने हालात को बदतर बना दिया है। जीरो विजिबिलिटी के कारण सड़क, रेल और हवाई सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। कई फ्लाइटें रद्द हो गईं, जबकि ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं।
जीरो विजिबिलिटी, सड़क, रेल और हवाई सेवाएं प्रभावित
राज्य में सर्दी और कोहरे का सितम जारी है। जयपुर समेत कई शहरों में दृश्यता (विजिबिलिटी) शून्य हो गई है, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर फोक्स लाइट भी कोहरे के सामने कमजोर साबित हो रही है। कई स्थानों पर ऐसा लग रहा है जैसे कंक्रीट की इमारतें गायब हो गई हैं, और लोग दूर-दूर तक कुछ भी नहीं देख पा रहे हैं।
रजाइयों में दुबके लोग
कड़ाके की सर्दी ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर दिया है। लोग रजाइयों में दुबके रहते हैं...










