राजस्थान में मिड डे मील योजना में 2000 करोड़ से अधिक का घोटाला, एसीबी ने दर्ज किया मामला
जयपुर (संब्रत चतुर्वेदी/रामस्वरूप लामरोड़): राजस्थान में मिड डे मील योजना में 2000 करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने जांच की और भारी अनियमितताएं पाए जाने पर कॉनफैड (CONFED) के अधिकारियों और निजी फर्मों के खिलाफ केस दर्ज किया।
एसीबी के डीजी गोविंद गुप्ता ने बताया कि मिड डे मील योजना के तहत स्कूलों में कॉनफैड के माध्यम से विभिन्न फर्मों द्वारा खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाता है। जांच में सामने आया कि कोविड काल के दौरान, स्कूलें बंद रहने के बावजूद, योजना में बड़ा घोटाला हुआ। स्कूली विद्यार्थियों को खाद्यान्न देने के लिए दाल, तेल, मसाले आदि से युक्त कॉम्बो पैक आपूर्ति करने का दावा किया गया, लेकिन वास्तविक क्रियान्वयन में भारी अनियमितताएं हुईं।
आरोपियों में शामिल:
एसीबी ने कॉनफैड के ...










