राजस्थान में मौसम ने फिर बदली करवट, जयपुर में बादलों का डेरा, 22 जनवरी से बारिश की चेतावनी
जयपुर (पुलकित सक्सेना): राजस्थान में ठंड की कड़ाके वाली धार अभी थमने का नाम नहीं ले रही। सोमवार को जयपुर में दोपहर के समय अचानक सूरज गायब हो गया और आसमान में बादलों का पहरा छा गया। मौसम विभाग ने इसी बीच राज्यवासियों के लिए नया अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, 22 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जो अपने साथ बारिश और कोहरा लेकर आएगा। जयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग तथा शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में 22 और 23 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश, मेघगर्जन और आकाशीय बिजली की संभावना है। यह बारिश रबी की फसलों के लिए फायदेमंद मानी जा रही है।
तापमान में भारी उतार-चढ़ाव
पिछले 24 घंटों के आंकड़ों पर नजर डालें तो पाली का जवाई बांध 30.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म इलाका रहा, जबकि नागौर 7 डिग्री के साथ राज्य का सबसे ठंडा क्षेत्र बना। शेखावाटी और पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में र...







