मणिपुर में राजस्थान खिलाड़ियों से लूटपाट, बंदूक दिखाकर रोका गया मार्ग
इंफाल/जयपुर: 69वीं नेशनल स्कूल चैंपियनशिप में भाग लेने गई राजस्थान की टीम के साथ मणिपुर में उग्रवादियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। खिलाड़ियों ने आरोप लगाया कि रास्ते में हथियारबंद लोगों ने उनकी गाड़ी रोककर नकदी लूट ली और करीब दो घंटे तक बंधक जैसी स्थिति में रखा। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मणिपुर सरकार ने जांच के आदेश जारी किए हैं।
दीमापुर से इंफाल जाते समय रोका गया रास्ता
राजस्थान की टीम 13 जनवरी की रात दीमापुर से इंफाल की ओर सड़क मार्ग से जा रही थी। परिजनों के अनुसार रात करीब 12:30 बजे एक समुदाय से जुड़े उग्रवादियों ने खिलाड़ियों की गाड़ी रोक ली। खिलाड़ियों के पास मौजूद रुपये छीन लिए गए, लेकिन किसी को शारीरिक नुकसान नहीं पहुंचाया गया।
वीडियो जारी कर खिलाड़ियों ने बताई पीड़ा
घटना के बाद टीम के कुछ खिलाड़ियों ने वीडियो जारी कर अपनी आपबीती साझा ...










