रोजा रखते हुए मुनतरीन ने अजय से रचाई शादी, गंगाजल पीकर तोड़ा रोजा; सुरक्षा की गुहार लगाई
मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक अलग और चर्चित शादी का मामला सामने आया है। मुनतरीन नामक मुस्लिम लड़की ने रमजान के महीने में रोजा रखते हुए अपने प्रेमी अजय से शादी कर ली। शादी हिंदू रीति-रिवाज से मंदिर में संपन्न हुई और इसके बाद मुनतरीन ने गंगाजल पीकर रोजा तोड़ा।
शादी के बाद सुरक्षा की गुहार
शादी के तुरंत बाद मुनतरीन, जो अब मुस्कान नाम से जानी जाती हैं, अपने पति अजय के साथ मुरादाबाद के एसएसपी सतपाल अंतिल के सामने पेश हुईं। उन्होंने अपने परिवार से खतरे का हवाला देते हुए सुरक्षा की मांग की। एसएसपी ने प्रार्थना पत्र के आधार पर संबंधित थाना प्रभारी को जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
प्रेम कहानी और पारिवारिक विरोध
मुनतरीन और अजय एक ही गांव के रहने वाले हैं और पिछले चार-पाँच साल से प्रेम संबंध में थे। मुनतरीन ने बताया कि वह अजय के साथ रहना चाहती थी, लेकिन परिवार की ओर से विरो...










