बिहार में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 100 रुपए देने से किया इनकार, बेटे ने धारदार हथियार से ली जान
गोपालगंज: गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के उसरी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मात्र 100 रुपए के विवाद में एक बेटे ने अपनी ही मां की धरदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी।
घटना की गंभीरता ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। ग्रामीणों ने बताया कि लालच और गुस्से ने बेटे को अपनी ही जननी का हत्यारा बना दिया।
घटना की पूरी कहानी
आरोपी भरोसा रावत ने अपनी मां से 100 रुपए मांगे। जब मां ने पैसे देने से इंकार किया, तो दोनों के बीच तीखी बहस हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि भरोसा रावत का आपा फूटा और उसने घर में रखे धारदार हथियार से अपनी मां पर हमला कर दिया। महिला मौके पर ही मौत के घाट उतर गई।
पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया
घटना की सूचना मिलते ही बैकुंठपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सदर एसडीपीओ-2 राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पो...










