Thursday, July 23

State

‘मिनी विधानसभा’ का महासंग्राम: पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की फाइनल लिस्ट जारी, 28 फरवरी को मतदान
Bihar, State

‘मिनी विधानसभा’ का महासंग्राम: पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की फाइनल लिस्ट जारी, 28 फरवरी को मतदान

पटना। ‘मिनी विधानसभा’ के नाम से मशहूर पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 2025-26 का बिगुल बज चुका है। नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव समेत विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होंगे और किसी भी प्रकार की हिंसा या आचार संहिता उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अध्यक्ष पद पर 11 दावेदार, मुकाबला रोचक जारी सूची के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए कुल 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें अभिषेक कुमार, आंचल कुमार, अनुष्का कुमारी, दिव्या कुमारी, गीता कुमारी, प्रिंस कुमार, रिंकल यादव, सबा आफरीन, संटु कुमार, शांतनु शेखर और शिव कुमार शामिल हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए 8, महासचिव के लिए 9, संयुक्त सचिव के लिए 6 ...
‘या तो हाईवे बनाओ, या टोल हटाओ’: ग्वालियर के बरेठा टोल प्लाजा पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पर्ची छोड़ फरार हुए हमलावर
Madhya Pradesh, State

‘या तो हाईवे बनाओ, या टोल हटाओ’: ग्वालियर के बरेठा टोल प्लाजा पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पर्ची छोड़ फरार हुए हमलावर

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सोमवार शाम नेशनल हाईवे 719 स्थित बरेठा टोल प्लाजा गोलियों की गूंज से दहल उठा। बाइक सवार दो युवकों ने टोल बूथ पर पहुंचकर पहले एक पर्ची सौंपी और फिर अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। कुछ ही सेकंड में अफरातफरी मच गई और कर्मचारी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र की है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। पर्ची थमाते ही बरसाईं गोलियां प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भिंड की ओर से आए दो युवक बाइक पर सवार थे। एक युवक हेलमेट पहने हुए था ताकि पहचान छिपी रहे। वह सीधे बूथ नंबर-7 पर पहुंचा, जहां सुपरवाइजर रोहित कुमार ड्यूटी पर तैनात थे। हमलावर ने रोहित कुमार को एक पर्ची देते हुए कहा कि इसे मैनेजर तक पहुंचा दें। रोहित कुछ समझ पाते, उससे पहले ही युवक ने कमर से पिस्टल निकाल...
क्या अलग हो जाएंगी पवन सिंह और ज्योति सिंह की राहें? तलाक मामले में आज अहम सुनवाई
Bihar, State

क्या अलग हो जाएंगी पवन सिंह और ज्योति सिंह की राहें? तलाक मामले में आज अहम सुनवाई

पटना। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के ‘पावर स्टार’ पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहे तलाक प्रकरण में आज 24 फरवरी को पटना के कुटुंब न्यायालय (सिविल कोर्ट) में अहम सुनवाई होनी है। कानूनी जानकारों का मानना है कि यह तारीख दोनों के रिश्ते के भविष्य को तय करने वाली साबित हो सकती है। कोर्ट आज दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर सुलह की संभावनाओं पर विचार कर सकता है। यदि समझौते की राह नहीं निकली, तो तलाक की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। पिछली सुनवाई में नहीं पहुंचे थे पवन सिंह 11 फरवरी को हुई पिछली सुनवाई के दौरान ज्योति सिंह पारंपरिक साड़ी और मांग में सिंदूर लगाकर कोर्ट पहुंची थीं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। हालांकि उस दिन पवन सिंह शारीरिक रूप से अदालत में पेश नहीं हुए थे। उनके वकील ने अदालत को बताया था कि पवन सिंह की तबीयत खराब है और ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण वे अस्पताल में...
‘100 विधायक लाओ, एक हफ्ते के लिए सीएम बन जाओ’: बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी का पलटवार—‘अपने विधायक बचा लें तो बड़ी बात’
Politics, State, Uttar Pradesh

‘100 विधायक लाओ, एक हफ्ते के लिए सीएम बन जाओ’: बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी का पलटवार—‘अपने विधायक बचा लें तो बड़ी बात’

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सियासत में उस समय नया उबाल आ गया जब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी सरकार के दोनों डिप्टी सीएम को खुला ऑफर दे दिया। लखनऊ स्थित पार्टी दफ्तर में उन्होंने कहा, “100 विधायक लाओ और मुख्यमंत्री बन जाओ। जो 100 विधायक साथ लाएगा, वह एक हफ्ते के लिए मुख्यमंत्री बनेगा।” मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विदेश दौरे के बीच दिए गए इस बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। बीजेपी नेताओं ने इसे लेकर सपा प्रमुख पर तीखा हमला बोला है। ‘पहले अपने विधायक संभाल लें’—केशव मौर्य डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार करते हुए कहा, “समाजवादी पार्टी में बीजेपी से तो कोई आने वाला नहीं है। अखिलेश यादव अपने विधायकों को बचा लें तो बड़ी बात होगी।” उन्होंने सोशल मीडिया पर भी तंज कसते हुए लिखा कि गुंडई की राजनीति की विरासत ज्यादा दिन नहीं चलती। मौर्य के इस बयान के बाद सियासी जुबानी ज...
बाड़मेर में बोर्ड परीक्षा से पहले सनसनी: क्लासरूम से 12वीं छात्र का अपहरण, धोरों में बेरहमी से पिटाई
Rajasthan, State

बाड़मेर में बोर्ड परीक्षा से पहले सनसनी: क्लासरूम से 12वीं छात्र का अपहरण, धोरों में बेरहमी से पिटाई

बाड़मेर। राजस्थान के बाड़मेर जिले के जैसार गांव में मानवता को शर्मसार कर देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया है। बोर्ड परीक्षा शुरू होने से कुछ ही मिनट पहले चार बदमाशों ने सरकारी स्कूल के क्लासरूम में घुसकर 12वीं के छात्र का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया। आरोपियों ने छात्र को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए कैंपर गाड़ी में डाला और 10 किलोमीटर दूर सुनसान धोरों में ले जाकर नाखून उखाड़ दिए तथा दांत तोड़ डाले। घायल छात्र को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद छात्रों और अभिभावकों में भय और आक्रोश का माहौल है। परीक्षा से पहले स्कूल में ‘तांडव’ सोमवार सुबह 8:30 बजे राजनीतिक विज्ञान का बोर्ड पेपर शुरू होना था। छात्र परीक्षा हॉल में बैठ चुके थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब 8:05 बजे एक कैंपर गाड़ी स्कूल परिसर में दाखिल हुई। चार युवक सीधे 12वीं की कक्षा में पहु...
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में लिफ्ट ठप, 30 मिनट तक फंसा परिवार; निवासियों का फूटा गुस्सा
State, Uttar Pradesh

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में लिफ्ट ठप, 30 मिनट तक फंसा परिवार; निवासियों का फूटा गुस्सा

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित आम्रपाली गोल्फ होम्स और आम्रपाली किंग्सवुड सोसायटी में रविवार को लिफ्ट खराब होने से एक ही परिवार के चार सदस्य करीब 30 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे। घटना के बाद सोसायटी में हड़कंप मच गया और आक्रोशित निवासियों ने एओए व प्रबंधन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि लिफ्ट के भीतर पंखा बंद था और वेंटिलेशन की समुचित व्यवस्था नहीं थी, जिससे अंदर घुटन की स्थिति बन गई। बुजुर्ग महिला और नौ वर्षीय बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी। समय पर राहत न मिलने से परिजनों में दहशत और गुस्सा दोनों बढ़ते गए। बेसमेंट जाते समय बीच में अटकी लिफ्ट एल-9 टावर में रहने वाले अचिन राठौर के अनुसार उनकी बुजुर्ग मां, पत्नी, बहन और बेटा ग्राउंड फ्लोर से बेसमेंट पार्किंग की ओर जा रहे थे। इसी दौरान लिफ्ट अचानक रुक गई और दरवाजा नहीं खुला। कई बार अलार्म बजाने और बटन...
जानिए कौन हैं 2017 बैच की IFS अधिकारी, जिनकी नई जिम्मेदारी में होगा जनता से सीधा जुड़ाव
State

जानिए कौन हैं 2017 बैच की IFS अधिकारी, जिनकी नई जिम्मेदारी में होगा जनता से सीधा जुड़ाव

चंडीगढ़, 24 फरवरी 2026: भारतीय विदेश सेवा की 2017 बैच की अधिकारी जूही जलोटा ने सोमवार को चंडीगढ़ के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (RPO) में उप पासपोर्ट अधिकारी और कार्यालय प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने 2015 बैच की अधिकारी प्रियंका मेहतानी का स्थान लिया है। यह नियुक्ति विदेश मंत्रालय के कांसुलर, पासपोर्ट एवं वीजा (CPV) प्रभाग के अंतर्गत नियमित रोटेशनल पोस्टिंग का हिस्सा है। पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ की जिम्मेदारी चंडीगढ़ RPO की प्रमुख के रूप में जूही जलोटा अब केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के साथ-साथ पंजाब और हरियाणा के कई जिलों में पासपोर्ट सेवाओं की निगरानी करेंगी। यह क्षेत्र प्रवासी आबादी के कारण पासपोर्ट आवेदनों की दृष्टि से अत्यंत व्यस्त माना जाता है। ऐसे में उनकी भूमिका प्रशासनिक दक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने में अहम होगी। ग्वालियर से लेकर विदेश सेवा तक का सफर 35...
AIMIM ने खेला नया दांव, RJD से अपने उम्मीदवार के समर्थन की मांग
Bihar, Politics, State

AIMIM ने खेला नया दांव, RJD से अपने उम्मीदवार के समर्थन की मांग

पटना, 24 फरवरी 2026: बिहार में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच सियासी समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। पांच सीटों पर होने वाले चुनाव में अब ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने नया दांव चलकर महागठबंधन की रणनीति को उलझा दिया है। जहां एक ओर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की ओर से दिवंगत नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब के नाम पर सहमति बनाने की कोशिशें हो रही थीं, वहीं AIMIM ने साफ संकेत दे दिया है कि उसकी प्राथमिकता हिना शहाब नहीं, बल्कि राज्यसभा में अपनी पार्टी का पहला प्रतिनिधि भेजना है। “पहले AIMIM का खाता खुले” AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने पटना में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वर्तमान में राज्यसभा में उनकी पार्टी का कोई सदस्य नहीं है। उन्होंने तर्क दिया कि वैचारिक समानता के आधार पर RJD और कांग्रेस को AIMIM के उम्मीदवार का समर्थन करना चाहिए, ताकि संसद में विपक्...
चतरा एयर एंबुलेंस हादसा: गलियों में सन्नाटा, हर आंख नम
Jharkhand, State

चतरा एयर एंबुलेंस हादसा: गलियों में सन्नाटा, हर आंख नम

लातेहार/चतरा, 24 फरवरी 2026: झारखंड के चतरा जिले में हुए दर्दनाक एयर एंबुलेंस हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है। सिमरिया प्रखंड के कसरिया पंचायत के समीप हुई इस दुर्घटना में चंदवा निवासी संजय कुमार साव, उनकी पत्नी अर्चना देवी और 17 वर्षीय ध्रुव कुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद चंदवा की गलियों में सन्नाटा पसरा है और हर आंख नम है। संघर्षों से भरी रही संजय साव की जिंदगी मूल रूप से चंदवा थाना क्षेत्र के रखात गांव निवासी संजय साव का जीवन संघर्षों से भरा रहा। वर्ष 2004 में नक्सल हिंसा में उनके पिता की हत्या कर दी गई थी। भय और असुरक्षा के माहौल में परिवार ने गांव छोड़ दिया और 2002 में चंदवा में नया घर बनाकर जीवन की नई शुरुआत की। संजय ने वर्ष 2003 में बकोरिया में किराए पर ढाबा शुरू किया। अपने मिलनसार और सरल स्वभाव के कारण वे क्षेत्र में लोकप्रिय हो गए। करीब एक सप्ताह पहले उनके ढाबे मे...
रात 8 बजे के बाद कैंपस में छात्रों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध, दो प्रोफेसर समेत कई घायल
State, West Bengal

रात 8 बजे के बाद कैंपस में छात्रों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध, दो प्रोफेसर समेत कई घायल

कोलकाता, 24 फरवरी 2026: पश्चिम बंगाल की प्रतिष्ठित जाधवपुर यूनिवर्सिटी में हालिया हिंसक झड़प के बाद प्रशासन ने सख्त फैसला लिया है। अब मंगलवार से कैंपस परिसर में रात 8 बजे के बाद छात्रों के समूह में इकट्ठा होने पर प्रतिबंध रहेगा। यह निर्णय शुक्रवार को छात्रों के दो गुटों के बीच हुई हिंसा के मद्देनज़र लिया गया है, जिसमें दो प्रोफेसर और कई छात्र घायल हो गए थे। हिंसा में दो प्रोफेसर घायल शुक्रवार को साइंस-आर्ट्स चौराहे पर दो छात्र समूहों के बीच विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। बीच-बचाव करने पहुंचे प्रोफेसर राजेश्वर सिन्हा और प्रोफेसर ललित ललिताव मोहकुड भी हमले का शिकार हो गए। प्रोफेसर राजेश्वर सिन्हा ने बताया कि वे एक रिसर्च स्कॉलर के साथ लौट रहे थे, तभी उन्होंने छात्रों को झगड़ते देखा। अन्य शिक्षकों के साथ मिलकर उन्होंने लगभग 25-30 मिनट तक स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। उन्होंने क...