दिल्ली | गणतंत्र दिवस पर कड़ी सुरक्षा, कर्तव्य पथ पर तैनात रहेंगे 20 हजार जवान
राजधानी दिल्ली में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा के व्यापक और चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। कर्तव्य पथ पर होने वाले मुख्य समारोह को पूरी तरह सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से दिल्ली पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के करीब 20 हजार जवानों को तैनात किया जाएगा।
अडिशनल सीपी देवेश कुमार महला ने बताया कि कर्तव्य पथ, इंडिया गेट, आसपास की सड़कों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को कई स्तरों में मजबूत किया गया है। हर आने-जाने वाले व्यक्ति और वाहन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पूरे क्षेत्र में करीब एक हजार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी निगरानी कंट्रोल रूम से की जा रही है।
ड्रोन से आसमान की निगरानी, इमारतों पर स्नाइपर तैनात
सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने के लिए सभी सीसीटीवी कैमरों को आधुनिक फेस रिकॉग्निशन सिस्टम (एफआरएस) से जोड़ा गय...










