दिल्ली में महंगी हो सकती है बिजली, जुलाई तक दरों में बड़े बदलाव के संकेत
नई दिल्ली।
देश की राजधानी दिल्ली में बिजली उपभोक्ताओं को आने वाले महीनों में झटका लग सकता है। अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली में बिजली की दरों में जुलाई 2026 तक बदलाव संभव है। दिल्ली बिजली नियामक आयोग (DERC) नई टैरिफ प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है। हालांकि, फिलहाल आयोग अध्यक्ष के बिना ही काम कर रहा है, क्योंकि यह पद पिछले जुलाई से खाली पड़ा है।
अधिकारियों ने बताया कि DERC अध्यक्ष की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इसके पूरा होते ही बिजली दरों को लेकर निर्णय प्रक्रिया तेज होने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में आखिरी बार बिजली की दरें सितंबर 2021 में तय की गई थीं, जबकि 2014 से आधारभूत दरों में कोई बड़ा संशोधन नहीं हुआ है।
डिस्कॉम्स ने जताई दरें बढ़ाने की जरूरत
बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम्स) का कहना है कि बीते दस वर्षों में बिजली खरीद की लागत में 20 प्रतिशत से अधिक क...










