दिल्ली: गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल आज, ट्रैफिक पूरी तरह बंद, मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट अस्थायी रूप से बंद
नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के तहत 24 जनवरी को विजय चौक से इंडिया गेट तक परेड की रिहर्सल आयोजित की जाएगी। इसके कारण विजय चौक, कर्तव्य पथ और इंडिया गेट के बीच ट्रैफिक पूरी तरह बंद रहेगा।
ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, सुबह 10:15 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रफी मार्ग, जनपथ और मानेक शाह रोड से कर्तव्य पथ पर क्रॉस ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा। नागरिक वैकल्पिक रूप से मदर टेरेसा क्रेसेंट रोड, सिकंदरा रोड, फिरोजशाह रोड, मथुरा रोड, सुब्रमण्यम भारती मार्ग और मोतीलाल नेहरू मार्ग का प्रयोग कर सकते हैं। पुलिस ने सभी से धैर्य बनाए रखने और नियमों का पालन करने का अनुरोध किया है। ताजा जानकारी के लिए ट्रैफिक पुलिस के फेसबुक पेज, X हैंडल और हेल्पलाइन का उपयोग किया जा सकता है।
सुरक्षा निर्देश और हवाई गतिविधियों पर प्रतिबंध:
सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पैराग्लाइडर, पैरामोटर, है...










