Delhi Weather Update: फरवरी की शुरुआत भी बारिश के साथ हो सकती है, मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में जनवरी का महीना बारिश वाला रहा है। बुधवार को भी राजधानी के आसमान में बादल छाए रहे और मौसम ठंडा बना रहा। मौसम विभाग (IMD) ने चेताया है कि फरवरी की शुरुआत में हल्की बारिश की संभावना है।
जनवरी में हुई रिकॉर्ड बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली में 4.2 एमएम बारिश हुई, जिससे जनवरी में कुल बारिश 25.3 एमएम हो गई। यह पिछले चार वर्षों में जनवरी का सबसे अधिक बारिश वाला महीना बन गया है। पिछले साल जनवरी 2025 में केवल 8.3 एमएम और जनवरी 2024 में बहुत कम बारिश दर्ज की गई थी। जनवरी 2023 और 2022 में क्रमशः 20.4 एमएम और 88.2 एमएम बारिश हुई थी। दिल्ली में जनवरी में अब तक की सबसे अधिक बारिश 1885 में 173.2 एमएम दर्ज की गई थी। इस बार बारिश का मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ का बढ़ता प्रभाव बताया जा रहा है।
फरवरी की शुरुआत में मौसम कैसा रहेगा?
आईएमडी ने बताया कि 31 जनवरी की रा...










