पलक औजला ने किया करण औजला के समर्थन में करारा रिएक्शन, अमेरिका की डीजे Ms Gori ने लगाए सनसनीखेज आरोप
नई दिल्ली: पंजाबी सिंगर और रैपर करण औजला इन दिनों एक गंभीर आरोप को लेकर सुर्खियों में हैं। अमेरिकी सिंगर-एक्ट्रेस और डीजे Ms Gori ने करण पर आरोप लगाया है कि वे उनके साथ रिलेशनशिप में थे, जबकि उन्हें करण की शादी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। Ms Gori ने यह भी दावा किया कि जब उन्होंने इस मुद्दे को उठाने की कोशिश की, तो उन्हें दबाया गया और सार्वजनिक रूप से उनका मजाक उड़ाया गया।
इन आरोपों के बीच, करण की पत्नी पलक औजला ने अपनी चुप्पी तोड़ी और पति के समर्थन में करारा रिएक्शन दिया। पलक ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की जिसमें वे किसी वेडिंग सेरेमनी में करण के साथ नजर आ रही हैं। फोटो में पलक करण के कानों में कुछ कहती हुई दिख रही हैं और करण ध्यान से उनकी बात सुन रहे हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने करण के गाने को पोस्ट करते हुए स्पष्ट कर दिया कि वे इस मुश्किल समय में भी अपने पति के साथ खड़ी हैं।
पल...










