फिल्म ‘एक दिन’ के पोस्टर पर उठा विवाद, फर्स्ट लुक देख भड़के यूजर्स जुनैद खान–साई पल्लवी की फिल्म पर रीमेक के आरोप, आमिर खान भी निशाने पर
मुंबई। आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही फिल्म ‘एक दिन’ रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। फिल्म में आमिर खान के बेटे जुनैद खान और साउथ की चर्चित अभिनेत्री साई पल्लवी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। 15 जनवरी 2026 को जैसे ही फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आया, सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।
यूजर्स का आरोप है कि ‘एक दिन’ थाई फिल्म की रीमेक है और इसका पोस्टर भी ऑरिजनल फिल्म से हूबहू मिलता-जुलता है। इतना ही नहीं, फिल्म के टाइटल को लेकर भी लोगों का कहना है कि उसे सीधे ऑरिजनल फिल्म से अनुवाद कर लिया गया है। इसी वजह से मेकर्स के साथ-साथ आमिर खान को भी सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
पोस्टर को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल
फिल्म का पोस्टर सामने आते ही एक रेडिट यूजर ने दावा किया,
“यह थाई फिल्म की रीमेक है। ऑरिजनल मूवी के पोस्टर का ही इस्तेमाल किया गया है।...










