इंटरव्यू | माही विज तलाक के बाद काम को लेकर छलका दर्द: बोलीं—अब कास्टिंग सोशल मीडिया फॉलोअर्स देखकर होती है
टेलीविजन अभिनेत्री माही विज एक बार फिर छोटे पर्दे पर वापसी कर रही हैं। लंबे अंतराल के बाद कमबैक कर रहीं माही ने नवभारत टाइम्स से बातचीत में अपने निजी जीवन, मदरहूड, करियर और टीवी इंडस्ट्री में आए बदलावों पर खुलकर बात की। हाल ही में पति जय भानुशाली से तलाक के बाद माही अपने तीन बच्चों की परवरिश कर रही हैं और काम के साथ जिम्मेदारियों का संतुलन बना रही हैं।
बेटी बनी वापसी की प्रेरणा
माही विज ने बताया कि करीब नौ साल बाद अभिनय में वापसी का फैसला उनकी बड़ी बेटी की वजह से हुआ। उन्होंने कहा, “मेरी बेटी चाहती थी कि वह मुझे फिर से स्क्रीन पर देखे। यही मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा बनी। अब मेरी छोटी बेटी भी छह साल से ऊपर की हो गई है, इसलिए मैं बाहर जाकर काम कर सकती हूं।”
मां होने की भावुक चुनौतियां
माही ने शूटिंग के दौरान बच्चों से दूर रहने के अनुभव को भावुक बताते हुए कहा कि जब वह 10 दिनों के आउटडोर शूट के ...










